Todays News – SUNLIGHT Morning Brief
📅 रविवार | 22 फरवरी 2026
Todays News
कोलकाता/ बंगाल
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज कोलकाता में। भाजपा महिला सम्मेलन में होंगी शामिल।
- सियालदह स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड बंद, ट्रेनें चल रही 2-3 घंटे देरी से, यात्री परेशान।
- बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्नचाप। सोमवार और मंगलवार को ओडिशा से सटे पूर्वी मेदिनीपुर, झाडग्राम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना।
- न्यूटाउन में नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात मचाया। विरोध कर रहे एक युवक को लोहे की रॉड से पीटा। 3 गिरफ्तार।
- भांगड़ा में तृणमूल नेता खैरुल इस्लाम पर हमले का आरोप। समर्थकों के फटे सिर। खैरुल इस्लाम की कार में तोड़फोड़।
राष्ट्रीय
- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे ‘मन की बात’।
- तमिलनाडु से ISI और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन से जुड़े 6 संदिग्ध गिरफ्तार।
- PM मोदी आज नमो भारत कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन।
- ओडिशा में ट्रेलर ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर, 5 पुलिसवालों की मौत और 3 घायल।
- योगी आदित्यनाथ आज से सिंगापुर और जापान के दौरे पर।
अंतरराष्ट्रीय
- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के दो प्रांतों पर किया हमला। 17 लोग मारे गए।
- मिडिल ईस्ट पर इजरायल का अधिकार, US एम्बेसडर के दावे पर हंगामा, अरब देशों का विरोध
खेल
- टी 20 विश्वकप के सुपर 8 में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से।
अन्य विस्तृत खबरों के लिए पढ़ें सनलाइट न्यूज
