Todays News – SUNLIGHT Morning Brief
📅 सोमवार | 23 फरवरी 2026
Todays News
कोलकाता/ बंगाल
- कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त जज आज से करेंगे SIR डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का काम।
- कोलकाता में चलती कार में युवती से छेड़छाड़! पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार। घटना डायमंड हार्बर रोड़ के पास की।
- कई राजनीतिक संघर्षों में थे साथी … मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुकुल रॉय के निधन पर जताया शोक।
राष्ट्रीय
- AI समिट विरोध मामले में दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के एक और कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार।
- PM मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर जताया दुख।
- दिल्ली के धौला कुआं में आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड पर एयर फोर्स बाल भारती स्कूल में बम की धमकी वाले ईमेल।
- उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर में GIC के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लिम चाउ कियात और उनके डेलीगेशन से की मुलाकात।
अंतरराष्ट्रीय
- नेपाल में यात्री बस नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत।
- ईरान गुरुवार को फिर अमेरिका के साथ आमने-सामने बातचीत करेगा।
- कुख्यात ड्रग तस्कर की मिलिट्री ऑपरेशन में मौत के बाद मेक्सिको में स्थिति तनावपूर्ण।भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी।
खेल
- T20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 का चौथा मैच आज। जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज का मुकाबला है।
- मोहन बागान का आज ISL में दूसरा मैच।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें सनलाइट न्यूज
