Todays News – SUNLIGHT Morning Brief
📅 बुधवार | 28 जनवरी 2026
Todays News
कोलकाता/ बंगाल
- आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जाएंगी सिंगूर। सभा के बाद दिल्ली के लिए होंगी रवाना।
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पश्चिम बंगाल दौरे का आज दूसरा दिन। विरिंगी काली मंदिर में पूजा के साथ की शुरुआत।
- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर जताया दुख। लिखा – घटना की होनी चाहिए जांच।
- सुबह सुबह मेट्रो सर्विस में रुकावट। ब्लू लाइन पर दिक्कत। दक्षिणेश्वर और बारानगर स्टेशनों के बीच मेट्रो की आवाजाही रही बंद।
राष्ट्रीय
- संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के साथ हुआ शुरू।
- प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन। PM मोदी ने दुख जताया।
- सुप्रीम कोर्ट नए UGC रेगुलेशन को चुनौती देने वाली पिटीशन पर तुरंत करेगा सुनवाई।
- दिल्ली – एनकाउंटर के बाद क्राइम ब्रांच ने वॉन्टेड 3 क्रिमिनल्स को किया गिरफ्तार।
अंतरराष्ट्रीय
- अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, अब तक 38 की मौत।
- सऊदी अरब ईरान पर अटैक के लिए अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं करने देगा।
- क्यूबा में सरकार जल्द ही गिर जाएगी – बोले ट्रंप।
खेल
- आज इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20 मुकाबला।
विस्तृत खबरों के लिए पढ़ें सनलाइट न्यूज
