Train Derail – शालीमार स्टेशन में प्रवेश करते समय एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। जिससे परिसेवा बंद हो गई है।
Train Derail
लोकल ट्रेन का एक कोच प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पटरी से उतर गया। बताया गया कि ट्रेन संतरागाछी से शालीमार आ रही थी।
साउथ ईस्टर्न रेलवे ने बताया कि ट्रेन में कोई पैसेंजर नहीं था। पटरी से उतरे कोच को हटाने का काम शुरू हो गया है। रेलवे के इंजीनियर मौके पर हैं।
यह घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर फिलहाल ट्रेन सर्विस अभी बंद हैं।
