तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किया है।
टीएमसी ने ट्वीट करके आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है। तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘जवाहर सरकार ने लगभग 42 साल जनता की सेवा में बिताए और वह प्रसार भारती के पूर्व सीईओ भी रहे। सार्वजनिक सेवा में उनका अमूल्य योगदान हमें अपने देश को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।’
