Urbana Fire – दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर इलाके में स्थित अरबना हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में आज आग लग गई।
Urbana Fire
कॉम्प्लेक्स की एक ऊंची इमारत की चौथी मंजिल से अचानक काला धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद रेजिडेंट्स के बीच अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए प्रभावित विंग को खाली कराया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि दमकल विभाग की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फ्लैट के अंदर रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
दमकल अधिकारी जांच कर रहे हैं कि घटना के समय बिल्डिंग का ऑटोमैटिक स्प्रिंकलर सिस्टम और अलार्म काम कर रहे थे या नहीं।
