Advertisement

कोरोना टीकाकरण के एक साल पूरे: देश में अब तक लगी 156 करोड़ से ज्यादा खुराक

देश

कोरोना महामारी को हराने के लिए चलाए गए टीकाकरण अभियान के आज एक साल पूरे हो गए। आज के ही दिन 16 जनवरी 2021 को देश में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाए जाने की शुरुआत हुई थी।

Advertisement

 

इसके बाद से कोरोना टीके दिए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। अबतक देश में वैक्सीन की 156 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी हैं। हालांकि अभी भी पूरी आबादी को टीका लगाने में बहुत समय लगेगा।

 

16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। देश में अब तक 18+ की 87 करोड़ आबादी को पहली डोज लग चुकी है। यानी करीब 92 फीसदी आबादी को पहली डोज लग चुकी है।

 

वहीं करीब 65 करोड़ की आबादी को दोनों डोज लग चुकी हैं, यानी करीब 70 फीसदी लोगों को दोनों डोज लग गई है। देश में अब तक 15 से 18 साल की उम्र के करीब सवा तीन करोड़ बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यानी करीब 41 फीसदी। इन बच्चों को अभी दूसरी डोज लगाई जानी बाकी है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari