vietnam – वियतनाम से एक हादसे की खबर सामने आई है जहां भारतीयों को लेकर जा रही बोट पलट गई है।
vietnam
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक बोट शनिवार को पलट गई।
हादसे के बाद स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी।
स्थानीय मीडिया का कहना है कि इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि मरने वालों में कितने भारतीय हैं।
बताया जा रहा है कि यह बोट 24 भारतीय नागरिकों को ले जा रही थी। हालांकि आधिकारिक इसपर कुछ बयान नही आया है।
भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘एक दुखद घटना में कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई।
स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी रहने के कारण घटना की सटीक डिटेल्स का पता लगाया जा रहा है।
दुतावास ने कहा कि उसने प्रभावित परिवारों की मदद करने और घटना के बारे में जानकारी देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में कंट्रोल रूम बनाए हैं।
बयान में कहा गया है, ‘प्रभावित परिवारों को सूचना देने और उनकी मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारतीय वाणिज्य दूतावास में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है’।
बयान में यह भी बताया गया है कि हनोई में भी एक दूसरा कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रभावित परिवार जानकारी लेने के लिए +84-362817930, +84-915523714 और +84-334520414 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
वहीं हनोई में बनाए गए कंट्रोल रूम में +84-913089165 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।
