CM Mamata Banerjee

Vivek Agnihotri sends legal notice to CM Mamata Banerjee – ‘The Kashmir Files’ के निर्देशक Vivek Agnihotri ने Mamata Banerjee को भेजा लीगल नोटिस

कोलकाता

‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कानूनी नोटिस (Vivek Agnihotri sends legal notice to CM Mamata Banerjee) भेजा है। फिल्ममेकर ने ममता बनर्जी पर उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ और उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है।

नोटिस निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री की ओर से भेजा गया है। उन्होंने लिखा- मैंने, अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी के साथ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने हमें और हमारी फिल्मों द कश्मीर फाइल्स और द देहली फाइल्स को बदनाम करने के इरादे से झूठे और अपमानजनक बयान दिये हैं।

Vivek Agnihotri sends legal notice to CM Mamata Banerjee

उल्लेखनीय है कि सीएम ममता ने द केरल स्टोरी पर अपनी बात रखते हुए द कश्मीर फाइल्स के लिए भी बयान दिया था। विवेक ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा था- मुझे लगता है कि इस वीडियो में ममता दीदी मेरे बारे में बात कर रही हैं। हां, मैं डायरेक्ट एक्शन डे नरसंहार के पीड़ितों के इंटरव्यू करने बंगाल गया था। आप क्यों डरी हुई हैं? द कश्मीर फाइल्स नरसंहार के बारे में थी।

आपको क्या लगता है कि यह कश्मीरी लोगों को बदनाम करने के लिए किस आधार पर किया गया था? आप किस आधार पर इतनी दुर्भावना से कहते हैं कि इसे एक राजनीतिक दल द्वारा वित्तपोषित किया गया है? मैं आपके खिलाफ मानहानि का मुकदमा और नरसंहार खंडन का मामला क्यों न दर्ज करूं?

Share from here