पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन

बंगाल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का देर रात निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। गत 21 जुलाई को कोरोना के संदिग्ध लक्षणों के साथ उन्हें कोलकाता के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। 
सोमेन मित्रा कई बीमारियों से ग्रसित थे। मित्रा को कुछ दिनों पहले किडनी में समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार देर रात 1.30 बजे आखिरी सांस ली। 
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमिताभ चक्रवर्ती ने गुरुवार सुबह बताया कि आज ही शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। अपने वरिष्ठ नेता सोमेन मित्रा के निधन पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने शोक जताया है। 
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया है कि हमारी प्रार्थनाएं और विचार दादा के परिवार के साथ हैं। मित्रा के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उन्हें किडनी और दिल की बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
Share from here