Advertisement

पश्चिम बंगाल- दो और लोगों के शरीर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

कोलकाता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दो और महिलाओं के शरीर में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। हालांकि इसमें से एक व्यक्ति की मौत पहले ही हो चुकी है। शनिवार को जिन दो महिलाओं के शरीर में संक्रमण की पुष्टि हुई है उसमें से एक की उम्र 76 साल और दूसरे की 56 साल है।

Advertisement

एक दिन पहले ही नदिया जिले के तेहट के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि 37 लोगों की जांच रिपोर्ट आज सामने आई है। उसमें से दो लोगों के नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार नयाबाद के 66 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध जिस शादी में गए थे वही ये दोनों महिलाएं थीं।

ये वृद्ध पश्चिम मेदिनीपुर के एगरा में एक शादी में गए थे। वही दोनों महिलाएं संक्रमित हुई थीं।फिलहाल वहीं के एक अस्पताल में दोनों भर्ती हैं।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए राज्यवासियों में एक डर का माहौल बनता जा रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari