सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 3455 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 758, उत्तर 24 परगना से 728 और हावड़ा से 230 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 280504 हो गई है।
24 घंटे में 3024 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 246767 हो गई है। 24 घंटे में 58 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 5376 हो गया है। राज्य में अब 28361 एक्टिव केस हैं।
