sunlight news

कालीघाट में मुख्यमंत्री के घर के सामने विरोध प्रदर्शन

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। भाजपा के सचिवालय घेराव अभियान के दौरान महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने रास्ते‌ में कालीघाट के पास मुख्यमंत्री आवास‌ के पास जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान गुरुवार सुबह 10.45 बजे के आसपास कालीघाट में मुख्यमंत्री के आवास के पास तीन भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। 

इसके अलावा, श्रीरामपुर पुलिस ने जिला सचिव सुदीप्त दा और सुरजीत कर्मकार को गिरफ्तार किया। भद्रेश्वर में भी पुलिस ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पार्टी के राज्य महासचिव और पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो के नेतृत्व में धूलागढ़ से जुलूस शुरू हुआ। उधर डानकुनी से   जुलूस की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी के नेतृत्व में हुई। 
Share from here