सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 3654 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 752, उत्तर 24 परगना से 710 और हावड़ा से 185 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 438217 हो गई है।
24 घंटे में 4388 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 403340 हो गई है। 24 घंटे में 52 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 7766 हो गया है। राज्य में अब 27111 एक्टिव केस हैं।
Share from here
