- पिछले 24 घंटे में 52,541 सैम्पल की हुई जांच
सनलाइट। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 997 मामले सामने आए है। जिसमें कोलकाता से 86, उत्तर 24 परगना से 96 और हावड़ा से 48 मिले है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 15,11,205 हो गई है।
24 घंटे में 1,336 डिस्चार्ज किया गया है। कुल डिस्चार्ज की संख्या 14,77,998 हो गई है। इस दौरान 17 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 17,903 हो गया है। राज्य में अब 15,304 एक्टिव केस हैं।
