Advertisement

ममता सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

बंगाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राशन वितरण में धांधली, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशासन द्वारा राहत और वितरण से रोके जाने समेत अन्य आरोपों के खिलाफ भाजपा की राज्य इकाई ने सांकेतिक विरोध जताया है। 

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप घोष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने अपने-अपने घरों और दफ्तरों में सांकेतिक धरना दिया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि राशन वितरण में इतनी धांधली है कि नाराज होकर लोगों ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन और हंगामा शुरू किया है। लोग कहीं तृणमूल नेताओं को घेर रहे हैं तो कहीं अधिकारियों को। यह रोज बढ़ता जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के समय लोग घरों में सीमित हैं। आय का साधन बंद है। ऐसे में किसी-किसी को कहीं-कहीं राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है तो उसे तृणमूल वाले गबन कर जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि हालात इतने बदतर है कि सुबह चार से 4:30 बजे से लोग लाइन में लग जाते हैं। ताकि राशन दुकान खोलते ही उन्हें राशन मिल सके लेकिन दुकान खोलने पर पता चलता है कि तृणमूल वाले सारे राशन ले गए। ममता बनर्जी को इसका जवाब देना चाहिए। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari