Advertisement

पश्चिम बंगाल में कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर ने तोड़ा दम 

कोलकाता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में करोना से पॉजिटिव डॉक्टर की मौत हुई है। ऐसा पहली बार है जब राज्य में कोई डॉक्टर इस महामारी की चपेट में आने के कारण दम तोड़ा है।
कोलकाता के एक निजी अस्पताल में शनिवार रात 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली है। मारे गए डॉक्टर सेंट्रल मेडिकल स्टोर का दायित्व संभालते थे। 
पिछले कई दिनों से सॉल्टलेक के एक निजी अस्पताल में वह इलाजरत थे। करोना संक्रमण की पुष्टि हो गई थी, जिसके बाद आइसोलेशन में रखकर उनकी चिकित्सा चल रही थी। शनिवार शाम के समय ही उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया था लेकिन रात 1:30 बजे दम तोड़ दिया।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari