breaking news

पश्चिम बंगाल – 20.7 फीसदी बढ़ा बंगाल का बजट

बंगाल

पश्चिम बंगाल का बजट 20.7 फीसदी बढ़ गया है। वर्ष 2020-21 में जो बजट पेश हुआ था, वह 2 लाख 55 हजार 677 करोड़ रुपये का था, जबकि वर्ष 2021-22 का बजट 3 लाख 8 हजार 727 करोड़ रुपये का है।पिछले बजट की तुलना में यह 20.7 फीसदी अधिक है। 

31 दिसंबर तक रोड टैक्स माफ

कोरोना महामारी की वजह से वर्ष 2021 के 31 दिसंबर तक रोड टैक्स एवं एडीशनल टैक्स को माफ करने का एलान पार्थ चटर्जी ने सदन में किया।

 

30 अक्टूबर तक मिलेगा स्टांप ड्यूटी में छूट

पार्थ चटर्जी ने स्टांप ड्यूटी में 2 फीसदी छूट देने का प्रस्ताव किया है. दस्तावेजों के पंजीकरण में 10 फीसदी छूट का प्रस्ताव किया गया है. कहा गया है 30 अक्टूबर 2021 तक दस्तावेजों का पंजीकरण कराने पर ही ये दोनों छूट का लाभ ले सकेंगे.

केंद्र पर लगाया पैसे न देने का आरोप

ममता बनर्जी ने कहा कि वर्ष 2020-21 में बंगाल के लिए केंद्र ने 58, हजार 952 करोड़ 55 लाख रुपये आवंटित किया था. इनमें से सिर्फ 44 हजार 737 करोड़ 1 एक लाख रुपये अब तक मिले हैं. 14 हजार 225 करोड़ 54 लाख रुपये राज्य को नहीं मिला।

 

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2019-20 में राज्य सरकार को आवंटित 11 हजार करोड़ रुपये केंद्र ने नहीं दिये. इसके अलावा 33 हजार 314 करोड़ रुपये अब भी केंद्र पर बकाया है, जो राज्य को नहीं दिया जा रहा है।

Share from here