sunlight news

पश्चिम बंगाल विस उपचुनाव : कालियागंज में तृणमूल की जीत, करीमपुर और खड़गपुर में भी आगे

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव में क्लीन स्वीप करती दिख रही है। तृणमूल ने कालियागंज सीट जीत ली है जबकि खड़गपुर सदर और करीमपुर सीट पर जीत की ओर अग्रसर है।

कालियागंज सीट पर तृणमूल के तपन देव सिंह ने भाजपा के कमल चंद्र सरकार को 2304 मतों से पराजित किया।

उधर करीमपुर सीट पर भी तृणमूल कांग्रेस की जीत लगभग सुनिश्चित दिख रही है। यहां से पार्टी के उम्मीदवार विमलेंदु सिंह रॉय 27751 वोटों से आगे चल रहे हैं। खास बात यह है कि यहां भारतीय जनता पार्टी तीसरे नंबर पर खिसक गई है।

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने यहां से चुनाव लड़ा था। वह माकपा कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार से भी पीछे चले गए हैं। सबसे चौकाने वाला परिणाम खड़गपुर में देखने को मिल रहे हैं। इस सीट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष विधायक थे लेकिन उनके गढ़ में भी भाजपा पीछे हो गई है। यहां से तृणमूल के उम्मीदवार प्रदीप सरकार 11893 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार प्रेमचंद्र झा पीछे हैं।

कालियागंज में भाजपा ने सुबह से ही बढ़त बना कर रखी थी लेकिन करीबी मुकाबले में तृणमूल ने बाजी मार ली।

Share from here