breaking news

West Bengal – सीएम ममता बनर्जी ने की पुजारियों और मुअज्जिनों के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा

कोलकाता

West Benagl – सीएम ममता बनर्जी ने पुजारियों और मुअज्जिनों को मिलने वाले मासिक मानदेय में 500 की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।

इस निर्णय के बाद अब उन्हें ₹2,000 प्रति माह मानदेय मिलेगा। सीएम ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

सीएम ने यह भी लिखा कि पुजारियों और मुअज्जिनों द्वारा पहले से जमा किए गए सभी नए आवेदनों को भी मंजूरी दे दी गई है।

सीएम ममता बनर्जी ने लिखा कि धार्मिक और सामाजिक जीवन को सशक्त बनाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

इसलिए सभी समुदायों और परंपराओं को सम्मान देने तथा उनकी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

सीएम के अनुसार, समाज की आध्यात्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने वाले इन सेवकों को उचित सम्मान और सहयोग देना सरकार की प्राथमिकता है।

Share from here