Advertisement

पश्चिम बंगाल- 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित हुए 4 लोग, संख्या बढ़कर हुई 26

कोलकाता

कोलकाता। कोरोना वायरस का संक्रमण पश्चिम बंगाल में काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब यहां 24 घंटे के अंदर चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह से यह संख्या 22 से बढ़कर 26 हो गई है। इनमें से एक की हावड़ा अस्पताल में मौत हो गई थी। बेलियाघाटा नाइसेड अस्पताल से देर रात जब रिपोर्ट आई तो पता चला कि वह कोरोना से पॉजिटिव थे।

Advertisement

जिस दूसरे शख्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वह पश्चिम मेदिनीपुर के दासपुर के रहने वाले हैं। 32 साल का युवक मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। अस्पताल में उसके नमूने में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले थे। पुष्टि करने के लिए बेलियाघाटा नाइसेड में भेजा गया था जहां से संक्रमण की पुष्टि की गई है। वह मुंबई से लौटा था।

तीसरे पीड़ित शख्स की आयु भी करीब 50 साल है। वह सॉल्टलेक के एक नर्सिंग होम में भर्ती हैं। उसके शरीर में भी संक्रमण की पुष्टि सोमवार रात हुई है। टॉलीगंज की 52 साल की एक महिला को रविवार ढाकुरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके खून के नमूने को जांच के लिए एसएसकेएम अस्पताल में भेज दिया गया था। सोमवार देर रात उसकी रिपोर्ट आई है। उसमें भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह से पिछले 24 घंटे के दौरान बंगाल में चार नए मामले सामने आए हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से रोज 4 से 5 लोग बंगाल में इस महामारी से संक्रमित पाए जा रहे हैं। हालांकि इनमें से तीन लोगों की मौत पहले ही हो चुकी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari