पश्चिम बंगाल में कोरोना से दो और लोगों की मौत

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी के कारण दो और लोगों की मौत हुई है। रविवार शाम राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन में बताया कि राज्य में मरने वालों की संख्या पांच से बढ़कर सात हो गई है। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि राज्य में मरने वालों की संख्या पांच है। उसके 24 घंटे के भीरत यह संख्या बढ़कर सात हो गई।

इसके अलावा राज्य में कोरोना पीड़ित होकर विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत लोगों की संख्या 95 बताई गई है। हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में 2523 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए। इसके अलावा होम ऑब्जरवेशन में 40,576 लोगों को रखा गया है। 15,624 लोगों ने क्वॉरेंटाइन पूरा कर लिया है। 2085 ही लोग विभिन्न अस्पतालों में आइसोलेशन में हैं, जबकि 1756 लोगों को आइसोलेशन से छोड़ा गया है।

Share from here