Advertisement
sunlight news

पश्चिम बंगाल में भी मास्क लगाना अनिवार्य

बंगाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने भी दिल्ली की तरह मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। रविवार रात राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने एक निर्देशिका जारी की है। इसमें कहा गया
है कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए राज्य में हर किसी का मास्क पहनना जरूरी है।

Advertisement

इसमें कहा गया है कि मास्क ना होने की सूरत में लोग गमछा, दुपट्टा, रुमाल या किसी भी साफ-सुथरा कपड़े से अपना मुंह और नाक ढक सकते हैं। बाहर निकलने वाले हर एक शख्स को चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। अपनी निर्देशिका में मुख्य सचिव ने कहा है कि महामारी का संक्रमण रोकने के लिए यह अनिवार्य है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने पहले ही नागरिकों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। बाहर निकलने वाले हर एक शख्स को किसी भी जरिए से अपना नाक और मुंह ढक कर निकलना है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari