Advertisement
West bengal Weather Update

पश्चिम बंगाल – 24 और 25 फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान

कोलकाता

राज्य में एक बार फिर बारिश का अनुमान है। गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। ये दो दिन हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 

Advertisement

 

दक्षिण बंगाल के पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पुरुलिया, बांकुरा, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में गुरुवार को हल्की बारिश और शुक्रवार को मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

पश्चिम मिदनापुर, झारग्राम, पूर्वी बर्दवान, हुगली, हावड़ा और कोलकाता में भी हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि तटीय जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है।

 

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में बारिश जारी रहेगी। गुरुवार को सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कोचबिहार, जलपाईगुड़ी, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में दो दिनों तक बारिश की संभावना है। शुक्रवार को उत्तर बंगाल में भी बारिश बढ़ सकती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari