आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए राजनीति का अखाड़ा बन चुके पश्चिम बंगाल में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चुनावी क्षेत्रों में रैली करेंगे।
पुरुलिया जिले के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में ममता बनर्जी की जनसभा होनी है। वे व्हीलचेयर पर बैठकर जनसभा को संबोधित करेंगी। दूसरी ओर अमित शाह पुरुलिया से सटे झाड़ग्राम और बांकुड़ा में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
दोपहर के समय ममता बनर्जी की जनसभा होगी जबकि अमित शाह पूर्वाह्न 11 बजे झाड़ग्राम की जनसभा को संबोधित करेंगे और 1:00 बजे बांकुड़ा के रानीबांध विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
