Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव – विपक्ष के उम्मीदवार को लेकर चर्चा के बीच यशवंत सिन्हा का ट्वीट

बंगाल

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार को लेकर चल रहे मंथन के बीच यशवंत सिन्हा ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि टीएमसी में मुझे जो सम्मान और प्रतिष्ठा दी, उसके लिए मैं ममता जी का आभारी हूं। अब एक समय आ गया है जब एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर अधिक विपक्षी एकता के लिए काम करना होगा। मुझे यकीन है कि वह इस कदम को स्वीकार करती है।

Advertisement

 

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों की बैठक आज होनी है जिसमे यशवंत सिन्हा के नाम को लेकर चर्चा हो सकती है और मुहर भी लग सकती है। इस बीच यशवंत सिन्हा का ट्वीट यह इशारा करता है कि वे भी इसके लिए तैयार है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari