Purulia teacher

स्कूल शिक्षक की गोली मारकर हत्या

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Purulia teacher

पुरुलिया। पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृत शिक्षक का नाम चिन्मय मंडल बताया गया है।
परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार शाम के समय चिन्मय अपनी स्कूटी से घर से निकले थे परन्तु काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटे जिसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। रात 10:30 बजे के करीब उनकी स्कूटी को इलाके में पाया गया तथा पास में ही चिन्मय को रक्तरंजित अवस्था में पड़ा देखा गया। उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी पापिया मंडल जो कि पेशे से रघुनाथपुर सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में एक नर्स हैं, ने बताया कि उनके पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। किस प्रकार से यह घटना हुई कुछ समझ नहीं आ रहा है। जिसने भी यह किया है उसको कठोर दंड मिलना चाहिए।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार इसी साल अप्रैल महीने में पापिया मंडल और चिन्नमय मंडल का विवाह हुआ था। शुक्रवार शाम रघुनाथपुर महकमा क्रीड़ांगन वार्षिक खेल प्रतियोगिता प्रस्तुति की देखने के लिए चिन्मय स्टेडियम गए थे। प्रतियोगिता के दौरान ही उनकी पत्नी पापिया मंडल का फ़ोन आने के बाद वह घर जाने के लिए वहां से निकले थे। आरोप है कि रास्ते में ही बदमाशों ने उन्हें काफी नजदीक से गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।
पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस चिन्मय के परिवार तथा उनके साथियों से पूछताछ कर रही है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *