Advertisement
breaking news

छात्रों को वापस लाने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे चार मंत्री

देश

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए मोदी सरकार ने नई रणनीति बनाई है। इसके तहत चार मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा जाएगा। फिर ये मंत्री यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों से बातचीत और उनको निकालने के प्रबंध कराएंगे। सूत्रों के मुताबिक, इनको भारत का ‘विशेष दूत’ बनाकर भेजा जाएगा।

Advertisement

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इसमें यह फैसला हुआ कि चार मंत्रियों केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी हंगरी जाएंगे, ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया जाएंगे, किरेन रिजिजू स्लोवाकिया जाएंगे और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह पोलैंड जाएंगे जाएंगे। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari