Advertisement

बड़ाबाजार में बंद के समर्थन में जुलूस – मीनादेवी पुरोहित गिरफ्तार

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। प्रदेश भाजपा द्वारा आहूत बंगाल बन्द के समर्थन में भाजपा उत्तर कोलकाता जिला द्वारा जुलूस निकाले गए। मालापाड़ा से जिलाध्यक्ष कल्याण चौबे के नेतृत्व में निकले जुलूस को सत्यनारायण पार्क के निकट पुलिस द्वारा रोक दिया गया।

Advertisement

 

इस दौरान भाजपा नेत्री मीनादेवी पुरोहित सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लाल बाजार पुलिस मुख्यालय ले जाया गया है।

 

बन्द के समर्थन में निकले इस जुलूस में मीनादेवी पुरोहित ने बताया कि चुनावों में धांधली और हिंसा के विरोध में यह बन्द बुलाया गया है और हम शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालकर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari