देश में कोरोना के केस में गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे में 30,548 मामले सामने आए। बीते 24 घंटे में 43,851 मरीज ठीक भी हुए हैं। 435 संक्रमितों की मौत हो गई। इस तरह 13 हजार 738 एक्टिव केस कम हो गए।
देश में अब तक 88,45,127 केस आ चुके हैं। इनमें से 82,49,579 मरीज ठीक हो गए। कुल 1,30,070 मरीजों की मौत हो गई। अभी 4,65,478 मरीजों का इलाज चल रहा है।