विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल के दौरे के क्रम में सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त त्रिपुरारी अर्थव का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी देवेंद्र प्रकाश सिंह को सौंपी गयी है। वे भी सिलीगुड़ी समेत उत्तर बंगाल को काफी करीब से जानने और समझने वाले अधिकारी है।
मंगलवार को जारी आदेश संख्या 1104 के तहत सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त त्रिपुरारी अर्थव का स्थानान्तरण सिलीगुड़ी से पश्चिम बंगाल यातायात आइजीपी के रुप में की गयी है। वहीं उनके स्थान पर कोलकाता के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवेंद्र प्रकाश सिंह को आइजी का रेंक देते हुए सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
