sunlight news

पश्चिम बंगाल विस चुनाव – भाजपा जल्द शुरू करेगी प्रचार प्रसार का दौर

बंगाल

पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा  चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी  है। गृह मंत्री अमित शाह से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा  पहले दौर की जनसभाएं कर चुके हैं। अब मंगलवार को प्रदेश भाजपा सूत्रों ने बताया है कि जल्द ही विधानसभा चुनाव के लिए व्यापक जनसंपर्क और प्रचार प्रसार का दौर शुरू होगा। हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और हिंदुत्व के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक थे। अब उन्हें बंगाल में भी स्टार प्रचारक की सूची में रखा गया है।

Advertisement

 

पार्टी सूत्रों ने बताया है कि सबसे अधिक जनसभाओं को योगी आदित्यनाथ ही संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ का प्रचारक के तौर पर बंगाल में आना नाथ संप्रदाय से जुड़े लोगों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में मददगार साबित होगा। योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं क्योंकि वह अच्छी तरह से बांग्ला भाषा बोल सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तो प्रचारकों की सूची में हैं हीं। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में कई केंद्रीय मंत्री, पडोसी बिहार, झारखंड व असम के पार्टी नेता, बुद्धिजीवी तथा सेलिब्रिटी शामिल रहेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari