कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक के बाद एक विधायकों के पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के बीच महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने दावा किया है कि बंगाल के लोग भाजपा को स्वीकार नहीं करेंगे।
पार्थ चटर्जी ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, बंगाल में कभी भी लोग उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि अमित शाह आएं या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आएं या जेपी नड्डा आएं, लेकिन बंगाल में उन्हें कभी राजनीतिक जगह नहीं मिलेगी। दल बदलू नेताओं को परजीवी करार देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का बंगाल में कोई राजनीतिक अस्तित्व नहीं है ना ही उनका अपना कोई संगठन है। दलबदलूओं के भरोसे चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि यहां भाजपा की स्वीकार्यता नहीं है।
