sunlight news

ज्योतिप्रिय मल्लिक का आरोप : कोई आर्थिक अभाव तो कोई गौ तस्करी में शामिल हैं, डर से भाग रहे हैं

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़ने वालो को लेकर राज्य के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने चौंकानेवाले दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बहुत हद तक संभव है कि ये लोग गौ तस्करी के कारोबार से जुड़े हैं। इसीलिए डर से तृणमूल छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं।
ज्योतिप्रिय मल्लिक ने शुक्रवार को शीलभद्र दत्त के इस्तीफे के संबंध में मीडिया से बात करते हुए कहा कि बहुत हद तक संभव है कि ये लोग डर से जा रहे हैं। कोई आर्थिक मजबूरी हो सकती है या गौ तस्करी के कारोबार में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस वटवृक्ष है। इसके दो चार पत्ते गिर जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि जो लोग आज तृणमूल छोड़ रहे हैं, वे तृणमूल के मूल स्रोत कभी नहीं थे। शीलभद्र दत्त भी कांग्रेस छोड़कर आए थे और उनका जाना तय था। इससे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा और ना ही जिले में वोट पर कोई असर होगा। 
Share from here