गृहमंत्री अमित शाह के दल बदल के बयान पर तृणमूल का जवाब – कांग्रेस से निकाले जाने के बाद ममता बनर्जी ने बनाई खुद की पार्टी

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। गृहमंत्री अमित शाह के ममता बनर्जी के दल बदल वाले बयान पर तृणमूल ने जवाब देते हुए कहा कि अमित शाह बंगाल और ममता बनर्जी के राजनीतिक इतिहास को नही जानते है। 

प्रेस कांफ्रेंस में कल्याण बंदोपाध्याय ने कहा कि ममता बनर्जी को कांग्रेस से निकाले जाने के बाद ममता बनर्जी ने खुद की पार्टी तृणमूल कांग्रेस बनाई। बंगाल में ममता बनर्जी एक मात्र ऐसी नेत्री है जिन्होंने दल से निकाले जाने के बाद खुद की पार्टी बनाई और मुख्यमंत्री बनी।

शुभेंदु अधिकारी के भाजपा में शामिल होने पर तृणमूल ने कहा कि ये वही लोग है जो 10 साल तक नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलते थे और नरेन्द्र मोदी उनके आईडियोलॉजी हो गए है।

तृणमूल ने कहा कि देखियेगा 2021 में जब तृणमूल की 220 से ज्यादा सीट आएगी तब यही लोग वापस से तृणमूल में शामिल होने की कोशिश करेंगे।

Share from here