Advertisement

मिदनापुर से गृहमंत्री अमित शाह की हुंकार – चुनाव तक ममता दीदी अकेली रह जाएंगी

बंगाल

अमित शाह ने आज अपनी रैली में कहा कि आज सभी दलों से अच्छे लोग बीजेपी में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि आज 1 एमपी, 9 एमएलए समेत कई नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। अभी तो शुरुआत हुई है, जब चुनाव आएगा तो ममता दीदी आप अकेली रह जाएंगी। 

Advertisement

अमित शाह ने कहा कि दीदी कहती है भाजपा दल-बदल कराती है। दीदी मैं आपको याद कराने आया हूं,जब आपने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल बनाई तो वो दल-बदल नहीं था?

ममता बनर्जी ने मां, माटी, मानुष को तोलाबाजी, भतीजाबाद और भ्रष्टाचार में बदला: शाह

शाह ने कहा- ममता बनर्जी ने मां, माटी, मानुष को तोलाबाजी, भतीजाबाद और भ्रष्टाचार में बदला। केंद्र जो किसानों को पैसा दे रही है, वह बंगाल में किसानों को क्यों नहीं मिलने दिया जा रहा है। जब तक ममता बनर्जी रहेंगी गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

 

‘पूरा बंगाल ममता के खिलाफ’

गृहमंत्री शाह ने कहा कि हमारी पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले के वाहनों पर हमला किया गया। हम डर जाएंगे क्या? हमारे 300 से ज्यादा कार्यकर्ता मारे गए हैं। आप जितनी हिंसा करोगी, बीजेपी के कार्यकर्ता उतने जोर से आपका सामना करेंगे। कितने लोगों को मारेंगी, पूरा बंगाल आपके खिलाफ खड़ा हो गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari