गृह मंत्री अमित शाह के शांति निकेतन दौरे के बीच तृणमूल कांग्रेस ने विश्व भारती यूनिवर्सिटी कैंपस में लगी तस्वीरों का मुद्दा उठाया है। बंगाल सरकार में मंत्री और टीएमसी नेता सुब्रत मुखर्जी ने कहा है कि बीजेपी और अमित शाह ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बीजेपी ने जो पोस्टर लगाए हैं उनमें अमित शाह की तस्वीर गुरुदेव टैगोर की तस्वीर से ऊपर है।
पहले ईश्वरचन्द्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी और अब रबीन्द्रनाथ को छोटा दिखाने की कोशिश की गई है। हम बर्दाश्त नही करेंगे कि बाहरी लोग आ कर रवींद्रनाथ को छोटा दिखाए। जो लोग रवींद्रनाथ को जानते नही है वो उन्हें छोटा दिखाकर उनके राज्य को दखल करना चाहते हैं।
Post Views: 524
Share from here
