देश के किसी अन्य क्षेत्र के व्यक्ति को बाहरी कहना असंवैधानिक – राज्यपाल धनखड़

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। राज्यपाल ने कहा कि देश के किसी अन्य क्षेत्र के व्यक्ति को ‘आउटसाइडर’ कहना असंवैधानिक है।

राजभवन में शाम को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा, ‘मुझे समझ में नहीं आता कि किस विवेक और परिप्रेक्ष्य के आधार पर हमारे देश के किसी अन्य क्षेत्र के व्यक्ति को ‘आउटसाइडर’ कहा जाता है। यह असंवैधानिक है। अगर कोई ऐसा कहता है तो मैं उनसे भारतीय संविधान को पढ़ने का अनुरोध करूंगा।’ 

Share from here