Advertisement

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार सवार पांच लोग जिंदा जले

उत्तर प्रदेश
यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसे में कार पर सवार पांच लोग जिंदा जल गए। कंटेनर और कार की भिड़ंत के बाद कार में आग लग गई। सभी मृतक उन्नाव के बताए जा रहे हैं। डीएम और एसएसपी घटनास्थल पर पहुंच गए। 
मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी पर उल्टी साइड से आ रही नागालैंड के नंबर की कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार में आग लग गई। कार में महिला व बच्चों सहित पांच लोग सवार थे। किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सभी कार सवार हादसे का शिकार हो गए।
आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। डीएम प्रभु एन सिंह व एसएसपी बबलू कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari