राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिले सौरव गांगुली

कोलकाता

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत जारी है। इसी बीच सौरभ गांगुल राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात करने के लिए राजभवन पहुंचे। ऐसे में राजनीतिक क्षेत्र में अटकलें तेज हो गई हैं।

 

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली रविवार शाम 4.30 बजे राजभवन पहुंचे।बीसीसीआई के प्रमुख ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। हालांकि, इसे एक व्यक्तिगत मुलाकात बताया जा रहा है।

 

राज्यपाल धनखड़ ने ट्वीट कर बताया कि कई मुद्दों पर दोनों की बात हुई और साथ ही सौरभ गांगुली द्वारा ईडन गार्डन्स आने का न्योता भी स्वीकार किया।

Share from here