Advertisement
sunlight news

गायिका निर्मला मिश्रा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता
प्रख्यात गायिका निर्मला मिश्रा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दक्षिण कोलकाता के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। 
रविवार को अस्पताल से जारी बयान में कहा गया है, “मिश्रा लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही हैं। 79 वर्षीय गायिका को शनिवार रात को नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। उनका ब्लड प्रेसर लो है।”
एक अधिकारी ने बताया कि कि उनकी हालत अब स्थिर है। आज उनका कोविड​​-19 परीक्षण किया जायेगा। बालकृष्ण दास पुरस्कार पाने वाली प्रसिद्ध गायिका को जुलाई में मस्तिष्क स्ट्रोक हुआ था।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari