पंजाब कांग्रेस में चल रहे आंतरिक विवाद के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बात की जानकारी सिद्धू ने ट्वीट कर दी। उन्होंने प्रियंका गांधी से अपनी मुलाकात की फोटो पोस्ट करते हुए कहा, “प्रियंका गांधी वाड्रा से आज लंबी मीटिंग हुई। ”
तस्वीर में दोनों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक होने जा रहा है? कांग्रेस की पंजाब यूनिट में चल रहे कलह के मामले में सिद्धू दूसरी बार दिल्ली आए हैं।
