नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात

दिल्ली
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पंजाब कांग्रेस में चल रहे आंतरिक विवाद के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बात की जानकारी सिद्धू ने ट्वीट कर दी। उन्होंने प्रियंका गांधी से अपनी मुलाकात की फोटो पोस्ट करते हुए कहा, “प्रियंका गांधी वाड्रा से आज लंबी मीटिंग हुई। ”

 

तस्वीर में दोनों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक होने जा रहा है? कांग्रेस की पंजाब यूनिट में चल रहे कलह के मामले में सिद्धू दूसरी बार दिल्ली आए हैं।

Share from here