pm modi meeting with education minister

National Doctors Day – पीएम मोदी करेंगे डॉक्टर्स कम्युनिटी को संबोधित

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 3 बजे National Doctors Day के अवसर पर देश के डॉक्टर्स कम्यूनिटी से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

 

हर साल एक जुलाई को देशभर में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इसी दिन देश के महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है।

 

डॉक्टर्स कम्यूनिटी ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है और अब भी डॅाक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर देश सेवा में लगे हुए हैं।

 

प्रधानमंत्री अक्सर अपने संबोधनों में इसके लिए डॉक्टर्स और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले अन्य लोगों की सराहना करते रहे हैं।

Share from here