अभिमन्यु मिश्रा बने शतरंज इतिहास के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर

देश

भारतीय मूल के 12 वर्षीय अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा ने युवा ग्रैंडमास्टर का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिश्रा ने इतनी छोटी उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है। अभिमन्यु भारत के जीएम लियोन को हराकर  ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। 

सर्गेई कर्जाकिन के नाम दुनिया के सबसे युवा ग्रैडमास्टर का रेकॉर्ड था, लेकिन अब यह ताज अभिमन्यु मिश्रा ने छीन लिया है। नवंबर 2019 में अभिमन्यु (10 साल, 9 माह, 3 दिन) दुनिया के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे, तब उन्होंने भारत के आर प्रग्गानंधा का विश्व रेकॉर्ड तोड़ा था।

इस जीत के बाद अभिमन्यु ने कहा कि ‘लियोन के खिलाफ मैच मुश्किल था, लेकिन उसकी ओर से एक गलती और मैंने मील का पत्थर पार कर लिया। मैं इस उपलब्धि को हासिल करके राहत और खुशी दोनों महसूस कर रहा हूं। कोरोना के चलते अभिमन्यु ने बीते कई माह से किसी इवेंट में भाग नहीं लिया था। 

Share from here