breaking news

आकाशीय बिजली ने ढाया कहर : यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश में 68 की मौत

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश और राजस्थान में बिजली गिरने  से 68 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने से 41 लोगों की मौत हुई।

राजस्थान में बिजली गिरने से करीब 20 लोगों की मौत

राजस्थान में बिजली गिरने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में रविवार को आसमानी बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या 20 पहुंच गई है। इनमें जयपुर में 11, धौलपुर में 3, कोटा में 4, झालावाड़ में 1 और बारां में 1 लोगों की मौत हुई है।

 

मृतकों के परिजनों को राजस्थान सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिजली गिरने से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को तत्काल मदद का निर्देश दिया है।

 

यूपी सरकार के मुताबिक, प्रयागराज में सबसे ज्यादा 14 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई है।बकानपुर देहात और फतेहपुर में 5-5 मौतें, कौशांबी में 4 लोगों की मौत, फिरोजाबाद में 3 लोगों की मौत, उन्नाव-हमीरपुर-सोनभद्र में 2-2 लोगों की मौत, कानपुर नगर-प्रतापगढ़-हरदोई-मिर्जापुर में 1-1 व्यक्ति की जान गई है।

 

इसके अलावा 22 लोग झुलसे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

मध्य प्रदेश में सात लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में भी बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश में बिजली गिरने की वजह से अलग-अलग जगहों पर सात लोगों की मौत हुई है। श्योपुर और ग्वालियर जिले में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा शिवपुरी-अनुपपूर-बैतूल जिलों में एक-एक लोगों की मौत हुई है।

 

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से बात करके जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही मुआवजे का ऐलान किया गया है। पीएमओ की ओर से आकाशीय बिजली की वजह से जान गंवाने वालों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद पीएम राहत कोष से की जाएगी।

Share from here