Advertisement

चूरू स्टेशन पर स्वचालित सीढियां (एस्के्लेटर) का उद्घाटन

राजस्थान

रेल यात्रियों की सुविधा में बीकानेर मंडल रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में एक और कदम उठाते हुए चूरू स्टेशन के प्लेरटफार्म सं. 1 स्वचालित सीढियां शुरू की गई।

Advertisement

 

सांसद राहुल कास्वां द्वारा स्वचालित सीढि़यों का फीता काट कर शुभारम्भ किया गया। इस सुविधा का रेल या‍त्री विशेष रुप से वृद्धजन एवं नि:शक्तजन एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में लाभ उठा सकेंगे। 

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चुरू सांसद राहुल कास्वां ने 703 करोड़ रुपये की लागत में उनके संसदीय क्षेत्र के 701 किमी पर रेवाडी से लेकर सादुलपुर-चूरू तक रेल-विद्युतिकरण पूर्ण होने की सूचना दी तथा शीघ्र ही विद्युत रेलसेवा शुरू किए जाने की संभावना व्य़क्त की। कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari