बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 16 अगस्त को ‘खेला दिवस’ मनाने के ऐलान की तुलना मुस्लिम लीग की तरफ से 1946 में शुरू किए गए ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ से की है।
भाजपा के राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता ने ममता बनर्जी के ऐलान को मुस्लिम लीग के डायरेक्ट एक्शन डे से तुलना करते हुए, एक ट्वीट में कहा, ‘दिलचस्प है, ममता बनर्जी ने 16 अगस्त को खेला होबे दिवस ऐलान किया है। यह वह दिन है जब मुस्लिम लीग ने 1946 में एक्शन डे और ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने विपक्षी मन में आतंक पैदा करने की कोशिश की है।
बता दें कि चुनाव के समय तृणमूल कांग्रेस के नारे “जय बांग्ला” को बीजेपी पहले से ही बांग्लादेश के मुस्लिम लीग का नारा बताती रही है। अब 16 अगस्त को ‘खेला होबे दिवस’ मनाये जाने की ममता बनर्जी की घोषणा को लेकर पार्टी ने दावा किया है कि दुनिया के इतिहास के सबसे बर्बर हिंसा की घटनाओं में शामिल रही 1946 के ‘दी ग्रेट कोलकाता किलिंग’ घटना की शुरुआत डॉयरेक्ट एक्शन डे के तौर पर मुस्लिम लीग ने 16 अगस्त को की थी
