breaking news

दुनियाभर के कई हिस्सों में डाउन हुईं हॉटस्टार, सोनीलिव, Paytm और जोमैटो जैसी ऐप्स

तकनीक

देश में लाखों की संख्या में लोग ऑनलाइन पेमेंट के लिए पेटीएम ऐप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऑनलाइन पेमेंट ऐप पेटीएम यूजर्स को गुरूवार की रात अचानक पेमेंट करते हुए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

इसके साथ ही, तकनीकी दिक्कतों की वजह से Paytm के अलावे FedEx, Paytm Money, NDTV, Cricinfo, Cricbuzz, Hotstar, SonyLiv, Airbnb, Hsbc की साइट्स भी नहीं खुल पा रही है।

 

 जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात 8.55 बजे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स डाउन होना शुरू हुए। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अकामाई (Akamai) वेब इंफ्रास्ट्रक्टर के चलते ये समस्या आई।

Share from here