असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद और भी भड़कता जा रहा है। दोनों राज्यों के बॉर्डर पर असम के सुरक्षाबलों और मिजोरम के नागरिकों के बीच झड़प हुई हैं। इस झड़प में असम पुलिस के छह जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना के बाद दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने पीएमओ से इस मामले में दखल देने की मांग की है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि असम पुलिस के छह वीर जवानों ने असम-मिजोरम बॉर्डर पर हमारे प्रदेश की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए अपने जान की कुर्बानी दे दी। मैं सभी शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।